रायबरेली में चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग:विपक्षी संगठनों और आम नागरिकों ने किया पैदल मार्च, सरकार पर लगाए आरोप
रायबरेली में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोट चोरी के मामले को लेकर विपक्षी संगठनों और आम नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के मौके पर दोपहर 2 बजे किया गया। सैकड़ों लोगों ने शहर के हाथी पार्क चौराहे से डिग्री कॉलेज चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार और चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ज्ञानेश कुमार के साथ मिलकर वोट चोरी कर विभिन्न राज्यों में अपनी सरकार बना रही है। कार्यक्रम के प्रमुख रामविलास ने बताया कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा सरकार के लिए एक नौकर की तरह काम करते हैं। उन्होंने वोट चोरी की और कई लोगों के वोटर लिस्ट से नाम काटे, जिन्होंने पहले मतदान किया था। रामविलास ने मांग की कि वोट चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो और उन्हें जेल भेजा जाए। साथ ही, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत बर्खास्त कर उनके खिलाफ जांच कर जेल भेजा जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)