लखनऊ में बारिश से हाहाकार, 19 साल का रिकॉर्ड टूटा:घरों में घुसा पानी, 10 VIDEOS में देखिए शहर का हाल...
लखनऊ में दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। बारिश और गिरते तापमान ने सितंबर में 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लेकिन रिकॉर्ड टूटने के साथ शहर के कई इलाकों में हालात भी बिगड़ गए हैं। कहीं सड़कें तालाब बन गईं... तो कहीं बारिश का पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया। घरों में पानी घुसने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई जगह सड़क और घर के बीच का फर्क तक मिट गया है। सड़कों पर कई फीट तक पानी जमा होने से वाहन फंस रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। कई लोग पानी के बीच बाइक और स्कूटी निकालते नजर आए। बारिश ने सिर्फ जलभराव की परेशानी नहीं बढ़ाई... कई इलाकों में पेड़ गिरने से रास्ते भी बंद हो गए। कहीं सड़क पर पेड़ पड़ा है, तो कहीं उसकी शाखाओं ने यातायात रोक दिया। लगातार बारिश का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा है। कई इलाकों में बिजली प्रभावित होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। देखिए VIDEO…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)