आगरा में रंगबाजी में सराफा व्यापारी पिता-पुत्र को पीटा:चौकी-थाने में नहीं हुई सुनवाई, सपा नेता के दबाव में करना पड़ा समझौता

Sep 26, 2026 - 12:55
0
आगरा में रंगबाजी में सराफा व्यापारी पिता-पुत्र को पीटा:चौकी-थाने में नहीं हुई सुनवाई, सपा नेता के दबाव में करना पड़ा समझौता
आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र के विजय नगर कॉलोनी में गुरुवार रात गाड़ी के सामने कार आने को लेकर सराफा व्यापारी पिता-पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सूचना पर मौके पर पहुंचे व्यापारी के भतीजे के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर सुनवाई के बजाय उन्हें ही धमकाने और थाने में बैठाने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विजय नगर कॉलोनी निवासी शिवम गुप्ता अपनी कार से जा रहे थे। इसी दौरान सामने सफेद रंग की स्कॉर्पियो आ गई। स्कॉर्पियो सवारों ने कार पीछे करने को कहा। शिवम ने विरोध किया तो आरोप है कि गाड़ी से उतरे लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके साथ मारपीट की। शिवम ने फोन कर अपने पिता को घटना की जानकारी दी। पिता भतीजे के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। नहीं हुई सुनवाई पीड़ित पक्ष पहले चौकी पहुंचा, जहां से उन्हें थाने भेज दिया गया। आरोप है कि थाने में सुनवाई के बजाय पीड़ितों को ही धमकाया गया। मोबाइल जमा करा लिया गया और बेल्ट उतारकर मुंशी के कमरे में बैठा दिया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने में भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। आरोपित का भाई और उसके साथी थाने पहुंचे और पीड़ितों को धमकाया। यहां तक कहा गया कि उनकी सरकार आई तो तमंचे और चरस में जेल भिजवा देंगे। रात करीब दो बजे पीड़ित पक्ष ने समझौता लिखकर दे दिया। बताया गया कि एक सपा नेता का भाई अपने दोस्तों के साथ मौके पर मौजूद था। बाद में सपा नेता के समर्थन में आए लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User