लखनऊ में चाइनीज मांझे से गला कटा:काम पर जा रहे ढोल वादक के गले में फंसा, लगे 4 टांके, बाइक गिरी तो बची जान
लखनऊ में बर्लिंगटन चौराहे के पास चाइनीज माझे की चपेट में आने से एक युवक का गला कट गया। घटना के बाद राहगीरों की मदद से युवक को पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक के गले में चार टांका लगाया है। इस दौरान स्थिति खराब बनी हुई है। युवक ने बताया कि चाइनीज मांझा फंसने के बाद वह अपनी बाइक से डिवाइडर पर लड़ गया, जिसके बाद गले को काटता हुआ मांझा बाइक सहित गिरने से टूट गया। नहीं तो आज वह जिंदा न होते। डॉक्टर बोले थोड़ा और गला कटता तो जान नहीं बचती तकरोही के अमराई गांव के रहने वाले मंगेश जागरण और आर्केस्ट्रा में ढोलक बजाने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे वे अपनी बाइक से बर्लिंगटन की तरफ काम पर जा रहे थे। इसी दौरान बर्लिंगटन चौराहे के पास अचानक हवा में लहराता हुआ चाइनीज मांझा उनके गले में फंस गया। उन्होंने कहा कि ऊपर वाले और मां-बाप की कृपा से जान बच गई है। राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और वाहन चालकों ने मंगेश को संभाला और तुरंत पास के मेडवल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि घाव काफी गहरा था। अगर मांझा जरा सा और अंदर धंसता और नस कट जाती, तो जान बचाना मुश्किल हो जाता। डॉक्टरों ने घाव पर 4 टांके लगाए हैं। प्राथमिक इलाज फिलहाल चल रहा है। साथी मंगेश ने सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह से खतरनाक मांझे कैसे शहर में बेचें जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)