गोरखपुर में रेल पेंशनर्स वार्षिक अधिवेशन:स्वास्थ्य सेवाओं के सरलीकरण पर चर्चा, सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की अपील
गोरखपुर स्थित होटल प्रदीप इन में पूउरे पेंशनर्स एसो. बक्शीपुर शाखा द्वारा आयोजित वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमिय रमण, कार्यकारी अध्यक्ष, भारत पेंशनर्स समाज, नई दिल्ली एवं विशिष्ट अतिथि डॉ नीरज कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य महात्मा गांधी इंटर कालेज, गोरखपुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शाखा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश दूबे एवं शाखा मंत्री रनधीर कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। अधिवेशन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए भानु प्रकाश नारायण, केंद्रीय महामंत्री (संग.) ने सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की अपील की। मुन्नी लाल गुप्ता, केंद्रीय महामंत्री ने पेंशनर समस्याओं के निवारण, स्वास्थ्य सेवाओं के सरलीकरण, और पेंशनभोगियों के कल्याणकारी मुद्दों को उठाया। प्रेम प्रकाश दूबे ने शाखा द्वारा विगत वर्ष में किए गए कार्यों एवं गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि रमण ने शाखा की गतिविधियों की प्रशंसा की। अधिवेशन में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं पेंशन भोगियों ने सहभागिता की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)