मेरठ में छोटा हाथी ने कार में मारी टक्कर:दोनों गाड़ियां पलटीं, चालक शराब के नशे में था; टोल कर्मचारियों ने सुरंग में भागकर बचाई जान

Oct 11, 2026 - 16:34
0
मेरठ में छोटा हाथी ने कार में मारी टक्कर:दोनों गाड़ियां पलटीं, चालक शराब के नशे में था; टोल कर्मचारियों ने सुरंग में भागकर बचाई जान
मेरठ में रविवार को परतापुर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार छोटा हाथी ने टाटा पंच कार में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन पलट गए। टक्कर से टोल बूथ और वहां लगे उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। बूथ पर तैनात कर्मचारियों ने नीचे बनी सुरंग में भागकर जान बचाई। दोनों वाहनों के चालकों को मामूली चोटें आईं। जांच में छोटा हाथी के चालक के शराब पीकर गाड़ी चलाने की पुष्टि हुई। सेफ्टी बैरियर तोड़कर कार से टकराया दिल्ली की ओर जा रही टाटा पंच कार (UP15 DW 1357) टोल प्लाजा की लाइन में पहुंची थी। तभी पीछे से आ रहे छोटा हाथी वाहन (DL1 LAL 1877) के चालक ने नियंत्रण खो दिया। वाहन सेफ्टी बैरियर तोड़ते हुए कार से टकरा गया। टक्कर से दोनों गाड़ियां पलट गईं। घायल चालक को 1033 एंबुलेंस से इलाज के लिए सुभारती अस्पताल भेजा गया। टक्कर से बूथों और उनमें लगे उपकरणों को नुकसान पहुंचा। वहां तैनात कर्मचारियों ने नीचे बनी सुरंग में जाकर अपनी जान बचाई। बाद में 1033 की क्रेन से दोनों वाहनों को टोल लाइन से हटवाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User