लखनऊ में द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स ने 'स्टैंडर्ड्स डे' मनाया:सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने में तकनीकी मानकों की भूमिका पर चर्चा

Oct 14, 2026 - 21:55
0
लखनऊ में द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स ने 'स्टैंडर्ड्स डे' मनाया:सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने में तकनीकी मानकों की भूमिका पर चर्चा
लखनऊ के द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया, उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र की ओर से बुधवार को रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में ‘वर्ल्ड स्टैंडर्ड्स डे 2026’ मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘शेयर्ड विज़न फॉर ए बेटर वर्ल्ड : सपोटलाइट on SDG 7 – ऑफॉर्डबल एंड क्लीन एनर्जी ’ रही। कार्यक्रम में सस्ती, स्वच्छ और सुलभ ऊर्जा को बढ़ावा देने में तकनीकी मानकों की भूमिका पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के पूर्व चेयरमैन इं. मसर्रत नूर खान ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मानकीकरण सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ सतत विकास को गति देने में अहम भूमिका निभा रहा है। ऊर्जा क्षेत्र में बेहतर मानकों से गुणवत्ता, सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सकती है। सुरक्षित और भरोसेमंद ऊर्जा पर चर्चा मुख्य वक्ता रिटायर्ड मुख्य अभियंता, यूपीपीटीसीएल इं. आशुतोष दीक्षित ने ऊर्जा क्षेत्र में मानकों की उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित, विश्वसनीय और टिकाऊ ऊर्जा प्रणालियों के विकास के लिए मानकीकरण जरूरी है। ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के साथ स्वच्छ ऊर्जा के प्रभावी इस्तेमाल करने की बात कही। तकनीकी मानकों से सतत विकास का लक्ष्य कार्यक्रम की संयोजक प्रो. नीलम श्रीवास्तव ने विश्व मानक दिवस के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में तकनीकी मानकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान अभियंताओं और प्रतिभागियों ने ऊर्जा संरक्षण, मानकीकरण और स्वच्छ ऊर्जा तकनीकों से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User