नवरात्रि को लेकर में जालौन एसपी ने किया पैदल मार्च:मंदिरों और बाजारों की सुरक्षा परखी, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश
जालौन में नवरात्रि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार रात करीब 8:30 बजे एसपी सुरेश चंद्र रावत और एएसपी ईशान सोनी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। अधिकारियों ने चौराहों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। शहीद भगत सिंह चौराहे से रेलवे स्टेशन तक मार्च एसपी की अगुवाई में पैदल मार्च शहीद भगत सिंह चौराहे से शुरू होकर रेलवे स्टेशन तक पहुंचा। इसमें क्षेत्राधिकारी नगर राजीव शर्मा और प्रभारी निरीक्षक उरई भी शामिल रहे। अधिकारियों ने रास्ते में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की जांच की। इस दौरान सड़कों पर खड़े वाहनों की भी पड़ताल की गई। मंदिरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष नजर एसपी सुरेश चंद्र रावत ने मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाली जगहों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी बनी रहनी चाहिए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। नवरात्रि शांतिपूर्ण संपन्न कराना प्राथमिकता एसपी ने स्पष्ट किया कि नवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर नजर रखी जाएगी और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)