लखनऊ में डीसीएम की टक्कर से बच्चे की मौत:डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, दूसरा गंभीर घायल

Oct 11, 2026 - 15:29
0
लखनऊ में डीसीएम की टक्कर से बच्चे की मौत:डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, दूसरा गंभीर घायल
लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। DCM की टक्कर से बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ था। यह घटना 11 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे माल कस्बे में पुको बैंक के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चोकर से लदी DCM (UP30 T 3261) माल जेहटा रोड की तरफ से आ रही थी। दीपक (12 वर्ष) अपने साथी प्रीत (11 वर्ष) को साइकिल पर पीछे बैठाकर कस्बा पार कर रहा था। DCM चालक का संतुलन बिगड़ने से गाड़ी ने बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दुकानदार, स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। प्रीत की हालत गंभीर देखकर उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User