लखनऊ में दुर्गा पूजा की तैयारी:भूतनाथ बालाजी शक्तिपीठ पर झांकी, माता चौकी उपरांत बंटेगा हलवा चना

Oct 18, 2026 - 14:00
0
लखनऊ में दुर्गा पूजा की तैयारी:भूतनाथ बालाजी शक्तिपीठ पर झांकी, माता चौकी उपरांत बंटेगा हलवा चना
लखनऊ में इंदिरा नगर स्थित मैथिलीशरण गुप्त वार्ड के भूतनाथ श्री बालाजी शक्तिपीठ पर दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार शाम को यहां माता की चौकी के साथ झांकी समेत कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में सुबह से ही तैयारियां चल रही हैं। शक्तिपीठ के मुख्य पुजारी एवं सेवादार दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि शाम को माता की चौकी के दौरान भव्य झांकी सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है। प्रसाद में हलवा-चना वितरित किया जाएगा, जिसे सेवादारों द्वारा स्वयं तैयार किया जा रहा है। वहीं रविवार सुबह से ही शक्तिपीठ पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन और पूजन के साथ कन्या पूजन भी किया। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन की तैयारियों में मुख्य पुजारी एवं सेवादार दिलीप श्रीवास्तव के साथ सोनू राठौर, राजेन्द्र कुमार एडवोकेट सहित अन्य सेवादार जुटे हुए हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और शाम के कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User