बुलंदशहर में मिशन शक्ति अभियान:छात्राओं को महिला सशक्तीकरण, बाल विवाह, शिक्षा और अधिकारों की जानकारी दी
बुलंदशहर के स्याना में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्राओं को महिला सशक्तीकरण, बाल विवाह के दुष्परिणामों, बालिकाओं की शिक्षा और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है। इसे समाप्त करने के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आना चाहिए। साथ ही बालिकाओं को शिक्षित बनाने, आत्मनिर्भर करने और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार अहलावत, महिला उप निरीक्षक अंकिता, प्रधानाध्यापक श्योनाथ सिंह, महिला कांस्टेबल मंजू, गीता, कल्पना, वंदना, मधु शर्मा और पिंकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)