लखनऊ में FCI के साथ 'संडेज़ ऑन साइकिल' कार्यक्रम:5 किमी साइकिल रैली निकली, जुम्बा-योग भी हुआ; 1500 खिलाड़ी वर्चुअली जुड़े
लखनऊ में भारतीय खेल प्राधिकरण के नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र ने भारतीय खाद्य निगम के साथ मिलकर रविवार को 'संडेज़ ऑन साइकिल' कार्यक्रम किया। यह आयोजन शांति नगर, कानपुर रोड स्थित SAI परिसर में किया गया। इसमें FCI लखनऊ के करीब 50 अधिकारी और फिटनेस प्रेमी शामिल हुए। FCI के मंडल प्रबंधक नितिन वर्मा अतिथि के तौर पर शामिल हुए। पुश-अप जैसी फिटनेस एक्टिविटीज़ कराई गईं कार्यक्रम की शुरुआत जुम्बा और योग से हुई। इसके बाद स्किपिंग और पुश-अप जैसी फिटनेस एक्टिविटीज़ कराई गईं। शामिल लोगों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।परिसर में 5 किलोमीटर की साइकिल रैली निकाली गई। FCI अधिकारियों और फिटनेस प्रेमियों ने इसमें उत्साह से हिस्सा लिया। रैली के जरिए साइकिलिंग को स्वस्थ और पर्यावरण-अनुकूल गतिविधि के तौर पर अपनाने का संदेश दिया गया। 100 खेलो इंडिया केंद्रों के खिलाड़ी जुड़े उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 100 खेलो इंडिया केंद्रों (KICs) के करीब 1,500 प्रतिभागी वर्चुअल तरीके से इस कार्यक्रम से जुड़े। SAI NSRC लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी आत्मप्रकाश के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ। निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सिंह, सहायक निदेशक मनीष कुमार और सहायक निदेशक प्रवीण कुमार सी.एम. ने आयोजन की तारीफ की। देखिए 2 तस्वीरें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)