लखनऊ में गांधी जयंती की पूर्व संध्या संगोष्ठी:वक्ताओं ने कहा- हिंसा छोड़ गांधी के विचारों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

Oct 02, 2026 - 00:01
0
लखनऊ में गांधी जयंती की पूर्व संध्या संगोष्ठी:वक्ताओं ने कहा- हिंसा छोड़ गांधी के विचारों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि
लखनऊ के हजरतगंज स्थित उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब में गुरुवार को गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर गांधी के जीवन और विचारों पर संगोष्ठी हुई। जश्न-ए-आजादी फाउंडेशन के संस्थापक मुर्तजा अली ने कहा कि आज पूरे देश को गांधी के सत्य और अहिंसा के रास्ते पर एक साथ खड़े होने की जरूरत है। हिंसा का रास्ता छोड़कर गांधी के विचारों को जीवन में उतारना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुर्तजा ने कहा कि गांधी के सत्य, अहिंसा और आपसी भाईचारे के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। समाज में शांति और सौहार्द कायम रखने के लिए इन विचारों को व्यवहार में उतारने की जरूरत है। अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया इस मौके पर फाउंडेशन के महासचिव वमीक खान ने गांधी के जीवन और विचारों को अपने जीवन में अपनाने वाले व्यक्तित्वों को ‘गांधी सम्मान’ से सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में एडवोकेट शीबू और आर्य समाज के प्रधान देवेंद्र पाल वर्मा शामिल रहे। संगोष्ठी के समापन पर मौजूद लोगों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर गांधी के बताए अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिराज मेंहदी रहे। फाउंडेशन के संरक्षक रोहित अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि आर्य समाज के प्रधान देवेंद्र पाल वर्मा, राष्ट्रीय भागीदारी आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीसी और एडवोकेट शीबू शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User