लखनऊ में गणेश प्रतिमा विसर्जन संपन्न:महाआरती के बाद गाजे-बाजे के साथ गोमती नदी में प्रतिमा प्रवाहित किया

Sep 25, 2026 - 20:30
0
लखनऊ में गणेश प्रतिमा विसर्जन संपन्न:महाआरती के बाद गाजे-बाजे के साथ गोमती नदी में प्रतिमा प्रवाहित किया
लखनऊ में इंदिरा नगर के बी ब्लॉक स्थित श्री छत्रपति गणेशोत्सव मंडल में गणेश विसर्जन से पूर्व भक्तों ने भक्तिभाव के साथ भगवान श्री गणेश की महाआरती की। इस पावन अवसर पर मंडल के भक्तगण अमोल, अमन, शुभम, सी. बी. सिंह, प्रदीप दुबे, राकेश सिन्हा, पीयूष, उमेश और पिंटू सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। आरती के दौरान इंदिरा नगर वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि सूरज जसवाणी ने भी शिरकत की और विघ्नहर्ता श्री गणेश का आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात, भक्तजनों ने धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाकर बाराबंकी (जुगगौर) स्थित सैलानी माता मंदिर के पास गोमती नदी में पूरे विधि-विधान से विसर्जित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User