गाजीपुर में बारिश के अलर्ट पर स्कूल बंद:कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 26 सितंबर को बंद रहेंगे, BSA ने जारी किया आदेश

Sep 25, 2026 - 20:30
0
गाजीपुर में बारिश के अलर्ट पर स्कूल बंद:कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 26 सितंबर को बंद रहेंगे, BSA ने जारी किया आदेश
गाजीपुर में लगातार बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए शनिवार, 26 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) उपासना रानी वर्मा ने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे यह आदेश जारी किया। आदेश जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी किया गया है। 26-27 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 और 27 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। गाजीपुर के स्थानीय मौसम अनुमान में शुक्रवार को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट था। वहीं, 26 सितंबर को भी गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। सरकारी और मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों पर लागू मौसम की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर BSA ने 26 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। यह आदेश सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और अन्य बोर्ड से संचालित स्कूलों पर लागू होगा। जिला प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए यह फैसला बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User