प्रयागराज में डीसीपी बने हापुड़ एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह:4वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक बने संजय कुमार, सर्वेश कुमार मिश्रा एसपी मऊ बनाए गए

Oct 07, 2026 - 14:18
0
प्रयागराज में डीसीपी बने हापुड़ एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह:4वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक बने संजय कुमार, सर्वेश कुमार मिश्रा एसपी मऊ बनाए गए
उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर आईपीएस और पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में प्रयागराज कमिश्नरेट और 4वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज से जुड़े तीन बड़े बदलाव हुए हैं। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह को प्रयागराज कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) बनाया गया है। वहीं मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार को प्रयागराज स्थित 4वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। इसके अलावा 4वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज के मौजूदा सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्रा का तबादला कर उन्हें मऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 2016 बैच के अफसर हैं कुंवर ज्ञानंजय आईपीएस-एसपीएस 2016 बैच के कुंवर ज्ञानंजय सिंह अभी हापुड़ के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। नई तैनाती में उन्हें प्रयागराज कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। उनकी तैनाती ऐसे समय हुई है, जब प्रयागराज में आगामी माघ मेला समेत बड़े धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों को लेकर पुलिस-प्रशासन के सामने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की बड़ी जिम्मेदारी है। अब तक मुजफ्फरपुर एसएसपी थे आईपीएस-एसपीएस 2014 बैच के संजय कुमार का तबादला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के पद से किया गया है। उन्हें प्रयागराज की 4वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। वह इससे पहले मुजफ्फरनगर में एसएसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सर्वेश कुमार मिश्रा को मऊ भेजा गया प्रयागराज में 4वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक रहे आईपीएस-एसपीएस 2018 बैच के सर्वेश कुमार मिश्रा का भी तबादला किया गया है। उन्हें अब मऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। प्रयागराज कमिश्नरेट में डीसीपी की नई तैनाती अहम कुंवर ज्ञानंजय सिंह की प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनाती को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कमिश्नरेट में डीसीपी स्तर के अधिकारी कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की अहम जिम्मेदारियां संभालते हैं। तबादला सूची में प्रयागराज से जुड़े इन बदलावों के अलावा प्रदेश के कई जिलों के एसपी, एसएसपी और डीसीपी स्तर के अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User