लखनऊ में ग्राउंड पर डीएम और नगर आयुक्त:जलभराव-पेड़ गिरने की सूचना पर तुरंत पहुंचेगी टीम, मदद के लिए 1533 पर करें कॉल
लखनऊ में मूसलाधार बारिश के बीच नगर निगम प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जलभराव, सड़क पर पेड़ गिरने या किसी भी तरह की आपात स्थिति में मदद के लिए नगर निगम ने कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर 1533 जारी किया है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी समस्या की सूचना इस नंबर पर देकर तुरंत मदद ले सकते हैं। कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर डीएम और नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण बारिश के बीच जिलाधिकारी विशाख जी और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शनिवार को शहर के कई इलाकों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ताज अंडरपास, गोमती नगर पंपिंग स्टेशन, जनेश्वर मिश्र रेलवे अंडरपास और कठौता झील के पास सपना स्वीट्स क्षेत्र का जायजा लिया। इसके अलावा जानकीपुरम पंपिंग स्टेशन और बैरल नंबर-2 (बंधा रोड) पर जल निकासी की व्यवस्था भी देखी गई। गिरे पेड़ों को तुरंत हटाने के निर्देश जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी पेड़ गिरने की सूचना मिले, वहां तुरंत टीम भेजकर उसे हटाया जाए, ताकि यातायात बाधित न हो। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम पहुंचकर शहर की लाइव मॉनिटरिंग भी देखी। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में नगर निगम की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। नालियों की सफाई और पंपिंग स्टेशनों के संचालन पर भी नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलभराव या किसी अन्य समस्या की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर दें, ताकि मौके पर राहत टीम भेजी जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)