फिरोजाबाद में कारखाने के केमिकल को लेकर आक्रोश:हवा के साथ घरों में पहुंच रहा केमिकल, मोहल्लेवासी दो सप्ताह से परेशान

Sep 26, 2026 - 15:06
0
फिरोजाबाद में कारखाने के केमिकल को लेकर आक्रोश:हवा के साथ घरों में पहुंच रहा केमिकल, मोहल्लेवासी दो सप्ताह से परेशान
फिरोजाबाद में थाना क्षेत्र के भोजपुरा मोहल्ले में स्टेशन रोड स्थित दुर्गा ग्लास के नाम से संचालित कारखाने से निकल रहे केमिकल को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि कारखाने से उड़कर आने वाला केमिकल आसपास के घरों तक पहुंच रहा है। इससे घरों में रखे खाने-पीने के सामान के दूषित होने की आशंका बनी हुई है। शनिवार दोपहर 1 बजे स्थानीय लोगों की शिकायत पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। स्थानीय निवासी सुभाष चंद्र के मुताबिक करीब दो सप्ताह से यह समस्या सामने आ रही है। कारखाने से निकलने वाला केमिकल हवा के साथ आसपास के घरों में पहुंच रहा है। लोगों का कहना है कि इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कारखाने की स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कारखाने से निकलने वाले केमिकल से घर में खाना खाना भी मुश्किल हो गया है। सफेद पाउडर पूरे घर में जमा हो जाता है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से जानकारी लेने के साथ ही पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने कारखाने से निकलने वाले केमिकल की जांच कराने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User