लखनऊ में ग्यारहवीं शरीफ पर निकला जुलूस:सूफी गौस पाक के अकीदतमंद हुए शामिल, मुफ्ती इरफान बोले- मानवता का संदेश लोगों तक पहुंचाया

Sep 24, 2026 - 19:03
0
लखनऊ में ग्यारहवीं शरीफ पर निकला जुलूस:सूफी गौस पाक के अकीदतमंद हुए शामिल, मुफ्ती इरफान बोले- मानवता का संदेश लोगों तक पहुंचाया
लखनऊ में गुरुवार को अकीदत के साथ 11 वीं शरीफ मनाया गया । आल इंडिया मोहम्मदी मिशन के अध्यक्ष मुफ्ती इरफान मियां ने बताया कि सूफी शेख अब्दुल कादिर जिलानी उर्फ गौस पाक की याद में 11 वीं शरीफ मना रहे है। इस अवसर पर चौक स्थित दरगाह शाहमीना शाह से जुलूस-ए-गौसिया निकाला गया जो केजीएमयू स्थित हाजी हरमैन तक पहुंचा। विभिन्न संगठनों ने लिया हिस्सा मुफ्ती इरफान मियां ने बताया कि हर साल सूफी गौस पाक की याद में बहुत ही अकीदत के साथ ये जुलूस निकलता है। इस पारंपरिक जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदत मंद शामिल होते है। जुलूस में आने वाले संगठों के लिए पहले ही गाइड लाइन जारी कर दिया जाता है। जुलूस बहुत ही सम्मान और शांति के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में सूफी संतों के मानने वाले लोग शामिल हुए । गौस पाक को सभी धर्म के लोग मानते हैं। इराक स्थित दरगाह पर आज 11 वीं शरीफ के दिन लाखों की संख्या में अकीदत मंद पहुंचते हैं। देश कि तरक्की के लिए दुआ की अपील मुफ्ती इरफान मियां ने कहा कि सुन्नी मुसलमान गौस पाक के नाम से घरों में, मस्जिदों में 'नजर' करवाते है। गौस पाक ने हमेशा लोगों की सहायता का संदेश दिया है। गौस पाक में श्रद्धा रखने वाले लंगर बाँटते हैं और अस्पतालों में फल वितरण करते हैं। ग्यारहवीं शरीफ का दिन हम लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। सूफी गौस पाक ने इराक से पूरे विश्व को एकता और मानवता का संदेश दिया। मुसलमानों से हमारी अपील है इस खास मौके पर देश कि तरक्की और शांति के लिए दुआ करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User