वाराणसी में शिक्षक चुनाव कार्यालय का शुभारंभ:शिक्षक हितों की लड़ाई का संकल्प, गौरी-गणेश पूजन संग हुआ आयोजन

Sep 24, 2026 - 19:03
0
वाराणसी में शिक्षक चुनाव कार्यालय का शुभारंभ:शिक्षक हितों की लड़ाई का संकल्प, गौरी-गणेश पूजन संग हुआ आयोजन
वाराणसी में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षक एमएलसी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र के वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन 2026 के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। गौरी-गणेश पूजन के साथ कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नागेश्वर सिंह, प्रभास झा और गणेश शास्त्री का सम्मान किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ. बुद्ध सागर अवस्थी और विनोद शंकर पांडेय ने संबोधित किया। वक्ताओं ने शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और विभिन्न समस्याओं पर विचार रखे। शिक्षक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिक्षक हितों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान डॉ. प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में शिक्षक हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User