लखनऊ में झूले लाल वाटिका डूबा:मनौतियों के राजा का सजता है भव्य पंडाल , आम लोगों के लिए किया गया बंद
लखनऊ में गुरुवार को 10 वें दिन गोमती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। गोमती तट स्थित झूलेलाल वाटिका पूरी तरीके से जलमग्न हो चुका है। यहां पर गणेश उत्सव पर भव्य पंडाल सजता है। गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन के बाद अभी तक पंडाल का पूरा स्ट्रक्चर हट भी नहीं पाया था की पूरा इलाका जलमग्न हो गया। 13000 वर्ग फीट में शहर का सबसे भव्य पंडाल सजता है। झूलेलाल वाटिका के रास्ते बंद झूलेलाल वाटिका पूरी तरीके से पानी में डूबा है मुख्य रास्ते को बांस और बल्ली लगाकर बंद कर दिया गया है। स्थानीय पार्षद रणजीत सिंह ने बताया कि झूलेलाल वाटिका की पूरी निगरानी की जा रही है। आम जनता को नीचे जाने से रोका गया है। अक्सर बड़ी संख्या में बच्चे यहां क्रिकेट खेलते थे लोग घूमने आते थे उन्हें रोक दिया गया है। किसी भी हादसे से बचने के लिए पूरी सावधानी बरती जा रही है। 40 हजार परिवार परेशान शहर में प्लासियो मॉल से लेकर बैकुंठ धाम गोमति रिवरफ्रंट पूरी तरह पानी में डूबा है। वहीं, फैजुल्लागंज में हालात गंभीर हैं। यहां 40 हजार घरों में 5-6 फीट तक पानी भरा है। कई परिवार घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने को मजबूर हैं। घरों में पानी भरने से घरेलू सामान भी खराब हो रहा है। फैजुल्लागंज में समय पर खाना और पानी नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)