लखनऊ में जज के घर चोरी करने घुसे चोर:नौकर की सतर्कता से दीवार फांदकर भागे, दरवाजे-ताले टूटे मिले, तलाश में लगी पुलिस

Oct 05, 2026 - 20:57
0
लखनऊ में जज के घर चोरी करने घुसे चोर:नौकर की सतर्कता से दीवार फांदकर भागे, दरवाजे-ताले टूटे मिले, तलाश में लगी पुलिस
लखनऊ के गोमतीनगर के विरामखंड-1 में जज वीना नारायण के घर में चोर घुस गए। नौकरानी की सतर्कता और शोर मचाने पर आरोपी चोरी किए बिना ही दीवार फांदकर भाग निकले। घटना के बाद घर के कई दरवाजों और तालों के टूटे होने के साथ एक सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त मिला। मामले में जज के पति डॉ. राकेश नारायण की तहरीर पर गोमतीनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। डॉ. राकेश नारायण के मुताबिक, वह पत्नी वीना नारायण के साथ मुंबई में रह रही बेटी के घर गए थे। 3 सितंबर की तड़के करीब 4:24 बजे घर में खाना बनाने वाली पुष्पा ने उन्हें फोन कर घर के अंदर किसी के होने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें टॉर्च की रोशनी दिखाई दी। डॉक्टर ने पुष्पा को शोर मचाने के लिए कहा। उसके चीखने पर घर में घुसे आरोपी दीवार फांदकर भाग निकले। घटना की जानकारी डॉक्टर ने अपने साले को दी। कुछ देर बाद साले और पड़ोसी घर पहुंचे तो कई दरवाजों के ताले टूटे मिले। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। डॉ. राकेश नारायण बाद में मुंबई से लौटे और घर की जांच की। इस दौरान एक सीसीटीवी कैमरा टूटा मिला। उन्होंने गोमतीनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 20 हजार रुपये चोरी की बात बाद में निकली गलत इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि डॉक्टर ने शुरुआती तौर पर घर से 20 हजार रुपये चोरी होने की बात कही थी। बाद में रुपये घर में ही मिल गए। पुलिस आसपास और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User