रामपुर में योग शिविर आयोजित:भस्त्रिका, कपालभाति; अनुलोम-विलोम और ध्यान की मुद्राओं का दिया प्रशिक्षण
रामपुर के खेड़ा क्रमचा स्थित श्रीमती रामसनेही हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योगाचार्य ओंकार सिंह ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम और ध्यान की मुद्राओं का प्रशिक्षण दिया। मुख्य अतिथि भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी डॉ. मुनीश चंद्र शर्मा ने कहा कि अनियमित दिनचर्या और भागदौड़ भरी जीवनशैली से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योगाभ्यास करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को योग के प्रति जागरूक किया। विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने का संकल्प दिलाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)