लखनऊ में किराये के कमरे में मिला युवक का शव:सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था, बिस्तर पर अचेत मिला

Oct 17, 2026 - 19:21
0
लखनऊ में किराये के कमरे में मिला युवक का शव:सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था, बिस्तर पर अचेत मिला
लखनऊ में सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवक का कमरे में शव मिला। युवक यहां अकेले कमरे में रहकर पढ़ाई करता था। शनिवार सुबह मकान मालकिन ने युवक के कमरे में बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े होने की परिजनों को सूचना दी। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मकान मालकिन और परिवार के लोगों से पुलिस पुछताछ कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामला पारा थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन सुलतानपुर के रूपीपुर गांव के रहने वाले सौरभ शर्मा लखनऊ के नाजिमनगर में किराये के कमरे में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे थे। उनके छोटे भाई सचिन शर्मा के मुताबिक, शनिवार को मकान मालकिन ने सौरभ के कमरे में बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव इसके बाद हम लोग कमरे पर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सचिन ने बताया कि सौरभ पढ़ाई के सिलसिले में लखनऊ में रह रहे थे। इसके बाद सचिन ने पारा थाने में प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User