हरदोई में सजी माता की चौकी:भूरेश्वर मंदिर परिसर हुआ जागरण, कलाकारों ने झांकियों संग मोहा मन
हरदोई के पिहानी नगर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर जगह-जगह मां जगदंबा के पंडाल सजाए गए हैं। इनमें सुबह-शाम आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। शुक्रवार रात भारतीय इंटर कॉलेज के सामने श्रीराम चबूतरे पर जन जागरण सेवा समिति की ओर से माता की चौकी आयोजित की गई। इसमें वृंदावन के भजन गायक अमन मिश्री और कानपुर की भजन गायिका सपना त्रिपाठी ने भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं, श्री भूरेश्वर मंदिर में विशाल जागरण हुआ। इसमें बरेली से आई तरुण राज एंड पार्टी के कलाकारों ने भजनों और झांकियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रमों के दौरान व्यापारी राजेश गुप्ता, नीरज वैश्य, हरि किशोर द्विवेदी सहित कई लोग व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)