लखनऊ में महात्मा गांधी की जयंती पर गोष्ठी:गांधी के विचारों में सामाजिक समानता और आर्थिक न्याय पर हुई चर्चा
लखनऊ में महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर प्रेस क्लब लखनऊ में जश्न-ए-आजादी फाउंडेशन के तत्वावधान में सेमिनार, सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन-मुशायरा आयोजित किया गया। ‘गांधी जी और समाजवाद’ विषय पर आयोजित सेमिनार में वक्ताओं ने गांधी के विचारों, सत्य, अहिंसा, सामाजिक समरसता और समाजवाद की अवधारणा पर चर्चा की। देवेंद्र पाल वर्मा ने कहा कि गांधी का समाजवाद केवल राजनीतिक व्यवस्था तक सीमित नहीं था, बल्कि सामाजिक समानता, आर्थिक न्याय और अंतिम व्यक्ति तक विकास की अवधारणा से जुड़ा था। सलाउद्दीन शिबू एडवोकेट ने गांधी के समाजवाद को रामराज्य की स्थापना की अवधारणा से जोड़ा। मुख्य अतिथि सिराज मेंहदी ने कहा कि गांधी स्वतंत्रता आंदोलन के नेता होने के साथ साधन और साध्य की शुचिता को भी महत्व देते थे। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं को ‘गांधी शांति सम्मान-2026’ प्रदान किया गया। इसके बाद कवि सम्मेलन-मुशायरे में रचनाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को साहित्यिक रंग दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)