लखनऊ में NHM कर्मियों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी:परमानेंट करने और वेतन बढ़ाने की मांग, ईको गार्डन में जुटे कर्मचारी

Oct 09, 2026 - 14:42
0
लखनऊ में NHM कर्मियों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी:परमानेंट करने और वेतन बढ़ाने की मांग, ईको गार्डन में जुटे कर्मचारी
लखनऊ में NHM कर्मचारियों का प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी है। संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारी ईको गार्डन में जुटे हैं। कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में काम करने के बावजूद उन्हें परमानेंट नहीं किया गया। वो वेतन बढ़ोत्तरी की भी मांग कर रहे है। नियमित करने के साथ राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में शामिल करने की मांग भी की जा रही है। EPF, ESI और स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने की मांग संयुक्त संघर्ष समिति ने कर्मचारियों के लिए पारदर्शी वेतन नीति लागू करने की मांग की है। समिति का कहना है कि कर्मचारियों के अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर वेतन तय किया जाए। साथ ही नियमित वेतन वृद्धि की व्यवस्था हो। कर्मचारियों की मांग है कि सभी NHM कर्मियों को EPF, ESI, ग्रेच्युटी और स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाए। NHM में खाली पदों को भरने और पारदर्शी ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने की भी मांग उठाई गई है। आउटसोर्स कर्मियों को सेवा सुरक्षा देने की मांग प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आउटसोर्सिंग के जरिए काम कर रहे कर्मियों को सेवा सुरक्षा देने और उनके समायोजन की मांग की है। समिति का कहना है कि कर्मचारियों की मांगें केवल किसी एक संवर्ग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि प्रदेश के हजारों NHM कर्मियों के वेतन, भविष्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी हैं। संयुक्त संघर्ष समिति ने शासन से मांगों पर जल्द ठोस फैसला लेने की अपील की है। समिति ने कहा है कि मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User