लखनऊ में नशा मुक्ति अभियान:भाषा विश्वविद्यालय कैडेट्स ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई ने ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत–100 संडे अभियान’ के अंतर्गत चक्करपुरवा गाँव में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया। 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, लखनऊ से संबद्ध कैडेट्स ने ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के दौरान कैडेट्स ने ग्रामीणों से संवाद कर नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। एनसीसी इकाई की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. बुशरा अलवेरा के निर्देशन में आयोजित इस अभियान ने सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति कैडेट्स की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई युवाओं में अनुशासन और सामाजिक सेवा की भावना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)