नोएडा पुलिस ने मालिकों को 25 लाख के फोन लौटाए:108 चोरी-खोए हैंडसेट बरामद किए थे, लोगों ने आभार जताया
नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर चल रहे 'मिशन सहयोग' के तहत 108 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिल गए हैं। इनकी कुल कीमत करीब 25 लाख रुपये है। सर्विलांस सेल और नोएडा जोन के थाना सेक्टर-58 समेत दूसरे थानों ने यह कार्रवाई की। उन्होंने सर्विलांस और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से 108 स्मार्टफोन खोज निकाले और असली मालिकों को सौंप दिए। एडिशनल डीसीपी अभय मिश्रा ने बताया कि ज्यादातर फोन भीड़ वाली जगहों, बाजारों, टहलते समय या ऑटो, टैक्सी, बस, मेट्रो, ई-रिक्शा जैसी गाड़ियों में यात्रा के दौरान गिरे थे या छूट गए थे। इन सभी के गुम होने की रिपोर्ट थानों में दर्ज थी। सर्विलांस सेल ने तकनीकी जांच और सीईआईआर पोर्टल की मदद से इन फोनों का पता लगाया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने गौतमबुद्धनगर पुलिस का धन्यवाद कर उनके काम की तारीफ की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)