लखनऊ में NSUI का विरोध प्रदर्शन:CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, पुलिस - प्रदर्शनकारियों में हुई नोंकझोंक

Oct 11, 2026 - 12:10
0
लखनऊ में NSUI का विरोध प्रदर्शन:CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, पुलिस - प्रदर्शनकारियों में हुई नोंकझोंक
लखनऊ में रविवार को NSUI ने हंगामा विरोध प्रदर्शन किया। हजरतगंज चौराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का जमकर विरोध किया । विधानसभा की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिसने रोका इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में धक्का मुक्की नोक झोंक हुई। पुलिस के ऊपर प्रदर्शनकारियों ने अभद्रता का आरोप लगाया। करोड़ों कि वोट चोरी का आरोप प्रदर्शन कर रहे शुभम ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या किया है। करोड़ों की वोट चोरी करवा कर अलग-अलग राज्यों में और केंद्र में भाजपा की सरकार बनवाने में मदद किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनके इशारे पर पूरा चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहाहै। हम लोग लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। ‘विपक्ष ने पहले ही कहा था वोट चोरी हो रही है ’ प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी गांधी लंबे समय से वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं। हमने कई बार वोट चोरी का साक्ष्य भी दिया फिर भी चुनाव आयोग ने इसका संज्ञान नहीं लिया। जिस तरह से एक अंग्रेजी अखबार ने इस पूरे चुनाव आयोग के चेहरे को बेनकाब किया है इससे बिल्कुल स्पष्ट हो गया कि चुनाव आयोग के मिली भगत से ही भाजपा सरकार में आ रही है। अगर चुनाव आयोग और ना होता तो कभी भी भारतीय जनता पार्टी सत्ता में ना आती।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User