लखनऊ में नवरात्रि का पहला दिन:मां दुर्गा की आराधना के लिए सभी मंदिर सजे ,चंद्रिका देवी मंदिर में भक्त दर्शन नहीं कर पाएंगे

Oct 11, 2026 - 07:44
0
लखनऊ में नवरात्रि का पहला दिन:मां दुर्गा की आराधना के लिए सभी मंदिर सजे ,चंद्रिका देवी मंदिर में भक्त दर्शन नहीं कर पाएंगे
लखनऊ में रविवार को शारदीय नवरात्रि का पहला दिन है। मां दुर्गा की आराधना के लिए सभी मंदिर सज गए हैं। देर रात तक बाजार गुलजार रहे । मंदिरों में तैयारियां चलती रही। बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। किसी ने कलश स्थापना के लिए सामग्री खरीदी तो कोई चुनरी, नारियल, रोली, कलावा और धूप-बत्ती लेने में जुटा रहा। नवरात्र को लेकर दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें सजा रखी हैं। वहीं, पहली बार इस नवरात्रि पर चंद्रिका देवी मंदिर में भक्त दर्शन नहीं कर पाएंगे। बाढ़ के चलते मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। इस बार अमावस्या का मेला भी नहीं लगेगा। गोमती नदी के बढ़ते हुए जलस्तर का असर है कि चंद्रिका देवी के आसपास पूरा इलाका जलमग्न है। लगभग दो सप्ताह से सभी दुकानें बंद है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मंदिर को आम लोगों के दर्शन के लिए बंद रखा गया है। चिनहट स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में माता रानी का मनमोहक श्रृंगार किया गया। मां का दिव्य स्वरूप देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल है। मंदिर के पुजारी ने नवरात्रि का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना से मन को शांति मिलती है और बुराइयों से लड़ने की शक्ति आती है। यह पर्व नारी शक्ति के सम्मान और जरूरतमंदों की मदद की प्रेरणा देता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User