सुरेश रैना बोले- यूपी में 4-6 रणजी टीमें बनें:बोले- खिलाड़ियों को ज्यादा मौके मिलेंगे; खेल में अनुशासन और फिटनेस जरूरी

Oct 14, 2026 - 17:49
0
सुरेश रैना बोले- यूपी में 4-6 रणजी टीमें बनें:बोले- खिलाड़ियों को ज्यादा मौके मिलेंगे; खेल में अनुशासन और फिटनेस जरूरी
जौनपुर में भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना बुधवार दोपहर 3 बजे वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने एकलव्य स्टेडियम में जौनपुर प्रीमियर लीग (जेपीएल) के समापन समारोह में हिस्सा लिया। रैना ने जौनपुर बैंकर्स और बदलापुर ब्लेजर के कप्तानों के बीच टॉस कराया। बदलापुर ब्लेजर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। खिलाड़ियों से मिले, गेंद खेलकर दिखाया कौशल रैना ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और कुछ गेंदें खेलकर अपना कौशल दिखाया। उन्होंने कहा कि मैच में हार-जीत होती रहती है, लेकिन खिलाड़ियों को खेल का आनंद लेना चाहिए। इस दौरान छात्र-छात्राओं में उनके साथ सेल्फी लेने और ऑटोग्राफ पाने का उत्साह दिखा। विश्वविद्यालय के कुलपति की तारीफ की पत्रकारों से बातचीत में रैना ने जेपीएल के आयोजक अभिषेक सिंह और विश्वविद्यालय के कुलपति की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उम्मीद जताई कि जौनपुर के खिलाड़ी मेहनत करके रणजी ट्रॉफी तक पहुंचेंगे। यूपी में रणजी टीमों की संख्या बढ़ाने का सुझाव रैना ने मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश में चार से छह रणजी टीमें बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा और प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। प्रदेश में खेल सुविधाओं के विकास से नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। मेहनत और अनुशासन से मिलेगी सफलता रैना ने कहा कि क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए प्रतिभा के साथ कड़ी मेहनत, अनुशासन, बेहतर फिटनेस और सही खानपान जरूरी है। खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने अपने करियर का जिक्र करते हुए बताया कि वह भी हॉस्टल में रहकर लखनऊ में पढ़े और क्रिकेट के लिए खुद को समर्पित किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को लक्ष्य तय करने और लगातार अभ्यास करने की सलाह दी। भारतीय टीम के प्रदर्शन पर जताया भरोसा भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन पर रैना ने कहा कि हाल के वर्षों में टीम ने शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने आगामी विश्व कप में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। विराट कोहली की फिटनेस और संभावित वापसी पर उन्होंने कहा कि कोहली फिट हैं और अगले विश्व कप में खेल सकते हैं। उन्होंने मोहम्मद शमी के प्रदर्शन की भी सराहना की। रैना ने एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जौनपुर के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए लगातार मेहनत करनी होगी। बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और प्रशासन का सहयोग मिलता रहा तो वे प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User