लखनऊ में राष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ का सम्मेलन:पत्रकारों पर झूठे मुकदमों को लेकर धर्मेंद्र भारद्वाज बोले— संगठन हर मोड़ पर साथ खड़ा रहेगा
लखनऊ के हजरतगंज स्थित विधायक निवास (दारुलसफा) सभागार में 'राष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ भारत' का चतुर्थ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों की वर्तमान स्थिति और उनके समक्ष आ रही चुनौतियों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान लखनऊ जिला कमेटी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से कमल राजभर को जिला कार्यवाहक अध्यक्ष तथा संगीता शर्मा को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र भारद्वाज ने संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार जनसरोकार की समस्याओं को निर्भीकता से उठाते हैं, लेकिन कई बार भ्रष्ट अधिकारी या कर्मचारी अपनी कमियां छिपाने के लिए उन पर मुकदमे दर्ज करा देते हैं। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में यदि संपादक भी पीछे हट जाएं, तब भी संगठन पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। उन्होंने पत्रकारों से एकजुटता की अपील की। समारोह में कमल राजभर, अब्दुल्लाह, रोहतास मिश्र, मनोज श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, अमर कृष्णा, अजय चौरसिया, संजय अग्रवाल, सुनील श्रीवास्तव, एमएचयू अंसारी, आकाश, सुनील यादव, संगीता शर्मा, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद फुरकान, मोहित शम्स, मोहम्मद सलमा, रानू गुप्ता, करण कुमार गिरी, नीतू शर्मा, अखिलेश निगम, दिनेश कुमार, अजय सोनी, सीपी श्रीवास्तव, अजय गुप्ता, नीरज सिंह और धीरेंद्र वर्मा समेत संगठन के कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)