लखनऊ में सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह:सेवाकाल पूरा होने पर डॉ. ममता बाजपेई को सम्मान, शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं
लखनऊ के अमीनाबाद स्थित विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ममता बाजपेई की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्रीमती धर्म कौर ने मां सरस्वती के पूजन और वंदना के साथ किया। इस दौरान प्राचार्य ने डॉ. ममता बाजपेई को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथी शिक्षकों ने भी उन्हें उपहार देकर विदाई दी। डॉ. ममता बाजपेई ने नम आंखों से कॉलेज में बिताए सेवाकाल की खट्टी-मीठी यादें साझा कीं। उन्होंने सहयोगियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवाकाल की यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी। कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश श्रीवास्तव ने किया। समारोह में कॉलेज प्रबंधक पंकज भट्टाचार्य, उप प्राचार्य राजीव शुक्ला, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष शिल्पी चौधरी, डॉ. अर्शी बानो, डॉ. नीतू सिंह, ऊषा विलास, स्मृति त्रिपाठी, मोहम्मद हनीफ समेत शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)