फतेहपुर ब्लास्ट में पड़ोसियों के 4 मकीन जमींदोज:15 घरों की दीवारों पर दरारें, पीड़ित बोले- अंदर होते तो और लाशें बिछ जातीं

Sep 30, 2026 - 09:03
0
फतेहपुर ब्लास्ट में पड़ोसियों के 4 मकीन जमींदोज:15 घरों की दीवारों पर दरारें, पीड़ित बोले- अंदर होते तो और लाशें बिछ जातीं
यूपी के फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के कस्बे में सोमवार शाम करीब 5 बजे सुरेश कुमार गुप्ता के घर में गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान की छत गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के करीब 12 से 15 घरों की दीवारों में दरारें पड़ गईं। वहीं, चार पड़ोसियों के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जब दैनिक भास्कर की टीम ने धमाके से क्षतिग्रस्त घरों के पीड़ित परिवारों से बात की तो उनका दर्द भी छलक आया। पीड़ित पड़ोसी प्रदीप सिंह ने बताया कि उनके पास ढाई बीघा जमीन है। इसी जमीन पर खेती करके वह पत्नी, बेटे और बेटी का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोस में धमाका हुआ और उनका मकान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय वह परिवार के साथ घर से बाहर थे, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, उनके भाई महेश सिंह ने बताया कि धमाके से उनके घर की दीवार में दरार पड़ गई है और छत का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसी तरह पड़ोसी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि उनके परिवार में तीन लोग हैं। घर की दीवार में दरार पड़ने के बाद अब उन्हें मकान गिरने का डर सता रहा है। घर में होते तो जिंदा न बचते वहीं, दीपक द्विवेदी ने बताया कि वह अपनी दो बेटियों और पत्नी के साथ घर के बाहर बैठे थे। तभी तेज धमाका हुआ। पड़ोसी के घर से ईंटें हवा में उछलकर उनके घर पर गिरने लगीं। तेज धमाके के कारण उनके घर की छत का कुछ हिस्सा भी नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ, लेकिन अभी तक फटे हुए गैस सिलेंडर का कोई टुकड़ा किसी ने नहीं देखा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User