लखनऊ में सीएम से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल:पुरानी पेंशन बहाली, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने सहित रखीं कई मांगें

Oct 14, 2026 - 14:01
0
लखनऊ में सीएम से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल:पुरानी पेंशन बहाली, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने सहित रखीं कई मांगें
लखनऊ के लुआक्टा और लूटा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कालिदास मार्ग स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उच्च शिक्षा के शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा कर मांगपत्र सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने पुरानी पेंशन बहाली, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, ग्रेच्युटी, मेडिकल अवकाश, कैशलेस इलाज और प्रोन्नति संबंधी विसंगतियों का समाधान करने की मांग रखी। संगठन के अनुसार, मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया। बैठक में विधान परिषद चुनाव के चलते लागू आचार संहिता का भी उल्लेख किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User