लखनऊ में स्वास्थकर्मी की 4 मंजिले से गिरने से मौत:साथियों के धरने में शामिल होने आगरा से आए थे, देर रात हुआ हादसा

Sep 29, 2026 - 20:42
0
लखनऊ में स्वास्थकर्मी की 4 मंजिले से गिरने से मौत:साथियों के धरने में शामिल होने आगरा से आए थे, देर रात हुआ हादसा
लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में स्वास्थ्य कर्मी की 4 मंजिला इमारत से गिरने से मौत हो गई। वह अपने साथियों के साथ लखनऊ धरने में शामिल होने आए हुए थे। देर रात वह अचानक खिड़की से नीचे गिर गए और पहली मंजिल पर लगे एसी के आउटर पर आ गिरे। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राजस्थान हर वल्लभकापुरा राजाखेड़ा निवासी राधाकृष्ण (35) आगरा के फतेहाबाद में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के पद पर तैनात थे। राधाकृष्ण अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर साथियों के साथ धरने में शामिल होने लखनऊ पहुंचे थे। राधाकृष्ण अपने 25 साथियों के साथ लखनऊ के एक लॉज में ठहरे हुए थे। सोमवार-मंगलवार की बीच रात करीब 12:30 बजे अचानक खिड़की से नीचे गिर गए और पहली मंजिल पर लगे एसी के आउटर पर आ गिरे। तेज आवाज से खुली साथियों की नींद नीचे एसी पर गिरने से तेज धमाके जैसी आवाज हुई। आवाज सुनते ही लॉज में ठहरे साथी और कर्मचारी तुरंत बाहर भागे। नीचे का नजारा देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। राधाकृष्ण गंभीर हालत में पड़े हुए थे। जिन्हें इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। मामले में एसीपी कृष्णा नगर का कहना है घटना में परिजनों ने कोई भी आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User