लखनऊ में UPI भुगतान पर प्रस्तावित एमडीआर का विरोध:सपा व्यापार सभा ने पैदल मार्च निकाला, केंद्र सरकार से पुनर्विचार की मांग की
लखनऊ के सरोजनीनगर में हाइडिल से स्कूटर इंडिया तक मार्केट में सोमवार को समाजवादी व्यापार सभा के जिला संगठन ने यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित 0.04 प्रतिशत एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) शुल्क के विरोध में पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने हाथों में बैनर व विरोध संबंधी तख्तियां लेकर थाली-चम्मच बजाए। केंद्र सरकार से प्रस्तावित शुल्क पर पुनर्विचार करने की मांग की। जिलाध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में व्यापारियों और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंशा और समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के निर्देश पर यह प्रदर्शन किया गया। देखिए 2 तस्वीरें… प्रदर्शनकारियों ने कहा- व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 15 अक्टूबर 2026 से यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित शुल्क लागू किए जाने के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वहीं इस दौरान सपाइयों ने कहा कि यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान आज छोटे दुकानदारों, खुदरा व्यापारियों और आम कारोबारियों के लिए महत्वपूर्ण साधन बन चुका है। ऐसे में भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका है। इससे डिजिटल भुगतान व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। पुनर्विचार करने की मांग उठाई सपा व्यापार सभा के नेताओं ने कहा कि डिजिटल भुगतान प्रणाली को सरल, सुलभ और किफायती बनाए रखना जरूरी है।व्यापारियों के हितों से जुड़े निर्णय लेने से पहले व्यापारिक संगठनों और संबंधित पक्षों से संवाद किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से प्रस्तावित एमडीआर शुल्क पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई। कई व्यापारी व पदाधिकारी मौजूद रहे इस प्रदर्शन में जिला महासचिव रवि वर्मा स्वर्णकार, जिला सचिव मनोज यादव, राष्ट्रीय सचिव सतीश गुप्ता, प्रदेश सचिव शुभम राय व सहदेव शर्मा, सरोजनीनगर विधानसभा अध्यक्ष नितिन धानुक, बाजार अध्यक्ष अजय नागर, जिला उपाध्यक्ष नुरुल हुदा, बिपिन यादव, आशीष गुप्ता, संदीप यादव, जैद खान और पार्षद प्रतिनिधि सुनील रावत सहित कई व्यापारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)