लखनऊ में वकील के घर नौकरानी ने की चोरी:32 ग्राम सोने के गहने और नकदी पार की, सीसीटीवी कैमरे से पकड़ी गई

Oct 19, 2026 - 22:07
0
लखनऊ में वकील के घर नौकरानी ने की चोरी:32 ग्राम सोने के गहने और नकदी पार की, सीसीटीवी कैमरे से पकड़ी गई
लखनऊ के ऐशबाग क्षेत्र के पाण्डेय का तालाब में एक वकील के घर से नौकरानी ने सोने के जेवर और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित के मुताबिक उनके घर से करीब 32 ग्राम सोने के आभूषण और 12 हजार रुपए चोरी हुए हैं। धीरे-धीरे सामान गायब होने पर पीड़ित ने कमरे में कैमरा लगवाया तो चोरी की घटना रिकॉर्ड हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। ड्रेसिंग अलमारी से जेवर और पैसे निकाले पाण्डेय का तालाब ऐशबाग बाजारखाला निवासी मोहम्मद सिराज खान पेशे से वकील हैं। उन्होंने ने पुलिस को दी तहरीर में बताया 19 सितंबर को उनकी पत्नी पारिवारिक समारोह में जाने के लिए ड्रेसिंग अलमारी से जेवर निकाल रही थीं। इस दौरान कुछ सोने के गहने गायब मिले। इसके बाद उन्हें घर में काम करने वाली सोनी पर शक हुआ। कैमरे में रिकॉर्ड हुई चोरी की घटना वकील ने बताया कि 23 सितंबर को उन्होंने कमरे में एक छोटा कैमरा लगवा दिया। इसके बाद नौकरानी के साथ बच्ची को घर पर छोड़कर बाहर चले गए। वापस लौटने पर कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की तो उसमें चोरी की घटना रिकॉर्ड मिली। वकील के मुताबिक, उनके पास घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है। चोरी हुए सामान में सोने की तीन अंगूठियां, एक चेन, जड़ाऊ झुमके की एक जोड़ी, एक जोड़ी सोने के झुमके, दो नाक की कील, एक अलग सोने का झुमका और 12 हजार रुपए शामिल हैं। सभी जेवरों का कुल वजन करीब 32 ग्राम बताया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User