लखनऊ में व्यापारी सुरक्षा पर मंथन:व्यापारियों ने कहा- थानों में बने हेल्प डेस्क, रात में बढ़े पुलिस गश्त
आदर्श व्यापारी एसोसिएशन ने अलीगंज के सेफ व्हाइट होटल में व्यापारी सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर एक अहम बैठक की। इसमें लखनऊ कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारियों और व्यापारियों के बीच सीधा संवाद हुआ। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने महिला व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, चौकियों पर व्यापारी हेल्प डेस्क बनाने और आपसी संवाद के लिए पुलिस-व्यापारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का सुझाव दिया। वहीं, इंदिरा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने रात में गश्त बढ़ाने और बीट पुलिस से सीधा संपर्क स्थापित करने की मांग रखी। डीसीपी (नॉर्थ) अमित कुमार आनंद ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्रभावी कदम उठाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में 51 व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान अलीगंज व जानकीपुरम के एसएचओ समेत कई चौकी इंचार्ज भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)