मैनपुरी में अधिवक्ताओं ने जेएम प्रथम न्यायालय का बहिष्कार किया:न्यायाधीश के व्यवहार और गलत आदेशों से नाराज होकर 8-9 अक्टूबर को नहीं करेंगे काम

Oct 07, 2026 - 20:46
0
मैनपुरी में अधिवक्ताओं ने जेएम प्रथम न्यायालय का बहिष्कार किया:न्यायाधीश के व्यवहार और गलत आदेशों से नाराज होकर 8-9 अक्टूबर को नहीं करेंगे काम
मैनपुरी बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट ने जेएम प्रथम न्यायालय का 8 और 9 अक्टूबर को बहिष्कार करने का फैसला लिया है। अधिवक्ताओं ने न्यायाधीश फौजिया जहां के व्यवहार और पत्रावलियों में बार-बार गलत आदेश पारित करने पर नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं का आरोप है कि न्यायालय में उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। गलत आदेशों से वादकारियों को भी परेशानी हो रही है। अजय कुमार यादव और नौशाद अली के लिखित अनुरोध पर यह बैठक बुलाई गई थी। बैठक में जिला जज से बात करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल बनाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। यह प्रतिनिधिमंडल मामले का समाधान कराने की कोशिश करेगा। 9 अक्टूबर को बार एसोसिएशन की अगली बैठक में वार्ता के परिणाम बताए जाएंगे। बार एसोसिएशन ने कहा कि अगर बातचीत से कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला, तो दोबारा बैठक बुलाकर पूरे न्यायालय के बहिष्कार पर विचार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User