लखनऊ में योगी सेना ने त्रिशूल लेकर निकाली यात्रा:बोले- कृष्ण लल्ला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, 6 दिसंबर को मथुरा में कारसेवा का ऐलान
लखनऊ में बुधवार को योगी सेना ने मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण और शाही ईदगाह मस्जिद हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज में पैदल मार्च निकाला और ‘कृष्ण लल्ला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ के नारे लगाए। संगठन ने 6 दिसंबर 2026 को मथुरा में कारसेवा करने का ऐलान किया। कार्यकर्ताओं ने दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से अटल चौक स्थित गांधी प्रतिमा पार्क तक पैदल मार्च किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता त्रिशूल लेकर भी पहुंचे। यहां सभा कर संगठन ने अपनी मांगें दोहराईं। जन्मभूमि की जमीन पर मालिकाना हक की मांग प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के उपाध्यक्ष और अधिवक्ता मोहित मिश्रा ने किया। संगठन ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के साथ जन्मभूमि की जमीन पर मालिकाना हक देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद उनके लिए आस्था का विषय है। उन्होंने सरकार से इस मामले में उनकी मांगों पर ध्यान देने और मंदिर निर्माण की मांग पूरी करने की अपील की। संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया राष्ट्रीय प्रमुख गौरव वर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह से जुड़ा मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से मामले में प्रभावी पैरवी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि मामले की लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ था। संगठन का दावा है कि देश में जिन मंदिरों पर ऐतिहासिक रूप से कब्जे का आरोप है, उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के जरिए मुक्त कराने के लिए आंदोलन किया जाएगा। ‘6 दिसंबर को मनाएंगे कारसेवा दिवस’ संगठन के संरक्षक बाबा महादेव ने कहा कि मठ-मंदिरों को कब्जे से मुक्त कराने की मांग को लेकर अब आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि 6 दिसंबर को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कारसेवा की जाएगी।प्रदर्शन में राष्ट्रीय सचिव सूरज साहू, महासचिव ज्योति वर्मा, प्रदेश प्रभारी सत्यम पांडे और मुकेश समेत संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)