स्कूटी की डिग्गी में तमंचे लेकर घूम रहे दो गिरफ्तार:कानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस को देख भागे, घेराबंदी कर दबोचा
कानपुर के जाजमऊ इलाके में स्कूटी की डिग्गी में तमंचे और कारतूस रखकर घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोच लिया। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर स्कूटी की डिग्गी से दो तमंचे और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें बुधवार दोपहर 2 बजे न्यायालय के समक्ष पेशकर विधिक कार्रवाई की। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि, पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौशाला निवासी ताज आलम और कल्लू के रूप में हुई है। दोनों मछरिया में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद स्कूटी से जाजमऊ लौट रहे थे। जाजमऊ क्षेत्र में पहुंचने के बाद दोनों स्कूटी पर हूटर बजाते हुए घूम रहे थे। संदिग्ध गतिविधि देखकर पुलिस ने उन्हें चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही दोनों ने स्कूटी मोड़कर भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी और कुछ दूरी पर दोनों को दबोच लिया। स्कूटी की तलाशी लेने पर डिग्गी के अंदर दो तमंचे और दो कारतूस देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने बरामद असलहों को कब्जे में लेकर दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे मछरिया में एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे थे। इसके बाद जाजमऊ में स्कूटी से हूटर बजाते हुए घूम रहे थे। पुलिस दोनों से असलहे रखने के मकसद और उनके स्रोत के बारे में भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उनके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)