लखनऊ में योगी सेना ने त्रिशूल लेकर निकाली यात्रा:'कृष्ण लल्ला हम आयेंगे , मंदिर वहीं बनाएंगे' का नारा लगाया, कृष्ण जन्मभूमि के लिए 6 दिसंबर को कारसेवा का ऐलान

Sep 30, 2026 - 15:01
0
लखनऊ में योगी सेना ने त्रिशूल लेकर निकाली यात्रा:'कृष्ण लल्ला हम आयेंगे , मंदिर वहीं बनाएंगे' का नारा लगाया, कृष्ण जन्मभूमि के लिए 6 दिसंबर को कारसेवा का ऐलान
लखनऊ में बुधवार को योगी सेना सड़क पर उतरी, नारा लगाया 'कृष्ण लल्ला हम आयेंगे , मंदिर वहीं बनाएंगे'। मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण और शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की मांग को लेकर हजरतगंज में प्रदर्शन किया , पैदल मार्च निकाला। संगठन के कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल लेकर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से अटल चौक स्थित गांधी प्रतिमा पार्क तक पैदल यात्रा निकाली। यहां सभा कर संगठन ने आगामी 6 दिसंबर 2026 को मथुरा में कारसेवा करने का ऐलान किया। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के उपाध्यक्ष एडवोकेट मोहित मिश्रा ने किया। संगठन ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के साथ जन्मभूमि की जमीन पर मालिकाना हक दिलाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा विषय है। हम चाहते हैं कि सरकार हमारी भावनाओं और आस्था को ध्यान में रखते हुए भव्य मंदिर का निर्माण करवाए। संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया राष्ट्रीय प्रमुख गौरव वर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह से जुड़ा मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से मामले में प्रभावी पैरवी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि मामले की लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ था। संगठन का दावा है कि देश में जिन मंदिरों पर ऐतिहासिक रूप से कब्जे का आरोप है, उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के जरिए मुक्त कराने के लिए आंदोलन किया जाएगा। ‘6 दिसंबर को मनाएंगे कारसेवा दिवस’ संगठन के संरक्षक बाबा महादेव ने कहा कि मठ-मंदिरों को कब्जे से मुक्त कराने की मांग को लेकर अब आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि 6 दिसंबर को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कारसेवा की जाएगी।प्रदर्शन में राष्ट्रीय सचिव सूरज साहू, महासचिव ज्योति वर्मा, प्रदेश प्रभारी सत्यम पांडे और मुकेश समेत संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User