लखनऊ फैजुल्लागंज का राजनाथ सिंह आज करेंगे दौरा:पीड़ितों में बांटेंगे राहत सामग्री, 17 दिनों से बाढ़ में डूबा है इलाका

Oct 15, 2026 - 11:28
0
लखनऊ फैजुल्लागंज का राजनाथ सिंह आज करेंगे दौरा:पीड़ितों में बांटेंगे राहत सामग्री, 17 दिनों से बाढ़ में डूबा है इलाका
लखनऊ से सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज फैजुल्लागंज का दौरा करेंगे। 17 दिनों से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इससे 5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। फैजुल्लागंज कि विभिन्न कालोनियों में पानी भरा है। यहां लगभग 50 हजार घर आधे से ज्यादा पानी में डूबे हैं। कुछ इलाकों में पानी कम हुआ है, लेकिन लोगों की मुश्किलें अब भी बनी हुई हैं। कई लोग घर छोड़कर दूसरी जगह रहने को मजबूर हैं। क्षेत्र में लगातार राहत बचाव का काम चल रहा है। मगर जलस्तर अधिक होने की वजह से कोई खास प्रभाव नहीं पड़ रहा है। आम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तीन सप्ताह से ज्यादा हो गया है बाढ़ ग्रसित इलाकों के बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। सबसे अधिक समस्या मरीज और छोटे बच्चों को हो रही है। लोगों को इलाज के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। जब तक पूरी तरीके से जल निकासी नहीं हो जाती यह समस्याएं बनी रहेगी। कुछ इलाकों में पानी कम होने लगा है, लेकिन गंदगी, दूषित पेयजल और जलनिकासी की समस्या अब भी बनी हुई है। लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर निगम ने सफाई, पेयजल और जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों के लिए विभागवार हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। नगर निगम के मुताबिक, नागरिक संबंधित विभाग के कंट्रोल रूम पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User