ललितपुर में हाईवे पर फल से भरा ट्रक पलटा:ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, आंध्र प्रदेश से कानपुर जा रहा था ट्रक, अंगूर-खरबूजे सड़क पर फैले
ललितपुर में गुरुवार सुबह 8 बजे ट्रक पलटने से उसमें भरे अंगूर और खरबूजे सड़क पर फैल गए। सूचना मिलने पर पुलिस और हाईवे टीम मौके पर पहुंची। हादसे में चालक को कोई गंभीर चोट लगने की जानकारी नहीं है। मिनी ट्रक आंध्र प्रदेश से फल लेकर कानपुर जा रहा था। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही कुछ देर प्रभावित रही। पुलिस ने यातायात को दूसरे रास्ते से मोड़कर व्यवस्था संभाली। मिनी ट्रक में अंगूर और खरबूजे भरे हुए थे। चालक फल लेकर आंध्र प्रदेश से कानपुर जा रहा था। स्टेडियम के पास पहुंचने पर ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और सड़क पर पलट गया। चालक ने बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे। इसी वजह से वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और वह पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में भरे फल सड़क पर फैल गए।
पुलिस और हाईवे टीम मौके पर पहुंची हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और हाईवे टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। सड़क पर फल और पलटे ट्रक के कारण यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने वाहनों को दूसरे रास्ते से निकालना शुरू किया। यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी ने बताया कि रास्ता अब ठीक कर दिया गया है। हादसे के बाद प्रभावित यातायात को व्यवस्थित कर दिया गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)