लखनऊ पहुंची Gen Z कनेक्ट यात्रा:भाजपा दफ्तर के सामने नारा लगाया 'चंदा चोर कहां मिलेंगे बीजेपी दफ्तर में' बोले - डिप्टी सीएम इस्तीफा देकर रिक्शा चलाएं

Sep 30, 2026 - 17:15
0
लखनऊ पहुंची Gen Z कनेक्ट यात्रा:भाजपा दफ्तर के सामने नारा लगाया 'चंदा चोर कहां मिलेंगे बीजेपी दफ्तर में' बोले - डिप्टी सीएम इस्तीफा देकर रिक्शा चलाएं
20 अगस्त को गोरखपुर के चौरी चौरा से शुरू हुई जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा 40 वें दिन लखनऊ पहुंची। यात्रा में NSUI, AISA, समाजवादी छात्र सभा समेत जस्टिस मोर्चा के के सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुई। यात्रा जब विधानसभा और भाजपा दफ्तर के सामने पहुंची तो नारा लगाने लगे 'चंदा चोर कहां मिलेंगे भाजपा के दफ्तर में ,सीता मां के गहने चोरी करने वाले कहां मिलेंगे भाजपा के दफ्तर में'। इस के बाद सभी यात्री गांधी प्रतिमा पहुंचे। शशिभूषण ने भोजपुरी गीत और फैज अहमद फैज की मशहूर नज्म में लाज़िम है हम भी देखेंगे' गाया। यात्रा का ये है मुख्य उद्देश्य यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता सुधांशु ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य शिक्षा, रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और समान अवसर से जुड़े मुद्दों पर युवाओं की समस्याओं को समझना और उनसे संवाद करना है। यात्रा के दौरान छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों से बातचीत कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो रही। प्रदेश के अलग-अलग जनपदों की अपनी अलग समस्याएं हैं। यात्रा अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 30 सितंबर को यात्रा लखनऊ के तेलीबाग से शुरू होकर काकोरी जाएगी। इसके बाद 1 अक्टूबर को गांधी भवन के कस्तूरबा सभागार में 'जेन ज़ी कनेक्ट लखनऊ' सभा आयोजित की जाएगी। ‘लोगों ने बोलना और सोचना सब छोड़ दिया’ प्रोटेस्ट में मुंबई से आए जेएनयू के पूर्व छात्रा शशि भूषण समद ने कहा मौजूदा समय में देश की स्थिति बहुत खराब है। विगत 12 वर्षों में लोगों ने बोलना सोचना सब छोड़ दिया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सरकार ने बोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई किया जेल में डाला बुलडोजर चले जो पत्रकार आवाज उठा रहे थे उन पर मुकदमे हुए। आज हम महंगी शिक्षा और स्वास्थ्य से परेशान है अगर घर में कोई बीमार हो जाए तो घर बिक जाता है। हम लगातार यह भी देख रहे हैं कि देश में वोट चोरी हो रही है जिससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है इन्हीं मुद्दों को लेकर हम सड़क पर उतरे हैं। ‘स्कूल बंद कर के मधुशाला खोल रहे हैं’ एनएसयूआई के शुभम ने कहा कि हम लोग भाजपा कार्यालय के सामने चंदा चोर का नारा लगा रहे थे। यह नारा इसलिए लग रहे थे क्योंकि जो चोर है उसे चोर कहने में कोई गुरेज नहीं। 2014 से लेकर 2026 तक भाजपा सरकार को इतना लंबा समय हो गया मगर पेपर लीक का पिलर मजबूती से खड़ा है। यह लोग 27000 स्कूलों को मर्ज करके 27000 मधुशाला खोल रहे हैं। इस सरकार ने छात्रों नौजवानों का भविष्य दांव पर लगा दिया है। ‘डिप्टी सीएम अपने बेटे से रिक्शा चलाएं’ प्रिंस ने कहा कि हम Gen Z कनेक्ट यात्रा के जारी प्रदेश भर के बेरोजगारों और आर्थिक रूप से संकट का सामना करने वालों की आवास बन रहे हैं। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पर निशाना साधते हुए उनके बयान को खारिज किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ कर सरकार में बैठकर मलाई खाने वाले रिक्शा चलाने की बात कह रहे हैं। अगर रिक्शा चलाना इतना ही अच्छा है तो पाठक जी में हिम्मत है तो अपने बेटे को रिक्शा चलवाएं। डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा देकर आए और खुद रिक्शा चलाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User