बिजनौर में बीसी सखी महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया:मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, मासिक मानदेय 10 हजार करने की मांग
बिजनौर में बुधवार को सैकड़ों बीसी सखी महिलाएं इकट्ठा होकर जोरदार नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचीं। महिलाओं ने अपनी कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। महिलाओं ने बताया कि उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार के एनआरएलएम विभाग ने बीसी सखी के रूप में चुना है। उन्होंने कहा कि कम आमदनी के कारण उन्हें काम करने और परिवार चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में 75 हजार रुपये का कर्ज माफ करने की मुख्य मांग की गई है। महिलाओं का कहना है कि करीब 80 प्रतिशत महिलाएं 2 हजार रुपये मासिक भी नहीं कमा पाती हैं। इसके अलावा रुका हुआ मानदेय जल्द भेजने, स्थायी करने और कम से कम 10 हजार रुपये मासिक मानदेय देने की मांग की गई। अन्य मांगों में आधार सुधार का काम देने, 15 लाख रुपये का बीमा कराने और सरकारी बैंकों से जोड़ने की मांग शामिल है। महिलाओं ने डिवाइस मशीन की जगह लैपटॉप देने और लगातार प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की भी मांग की। इस मौके पर प्राची, बबीता, मीना, सुलेखा, अलका, पूजा, आरती, सरस्वती, कौशल, लोकेश, अल्पना, विनीता, सोनम, प्रियंका, हेमलता, फरहानाज, शैलेंद्र, रानी, सुनीता समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)