रामपुर में स्काउट-गाइड शिविर:छात्राओं ने टेंट लगाना और बिना आग के खाना पकाना सीखा

Sep 30, 2026 - 17:15
0
रामपुर में स्काउट-गाइड शिविर:छात्राओं ने टेंट लगाना और बिना आग के खाना पकाना सीखा
रामपुर स्थित भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में कन्या इंटर कॉलेज (खारी कुआं) में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस शिविर में छात्राओं को अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति उनके दायित्वों के बारे में जागरूक किया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने टोलियां बनाकर टेंट लगाने, रंगोली बनाने और बिना आग व बर्तन के भोजन तैयार करने का शानदार अभ्यास किया। इन गतिविधियों में 'रानी लक्ष्मीबाई टोली' ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, 'कमल' और 'सूरज' टोली संयुक्त रूप से दूसरे तथा 'गुलाब' और 'हार में जीत' टोली तीसरे स्थान पर रहीं। इससे पूर्व, ट्रेनर नरवन्त कौर ने छात्राओं को ध्वज शिष्टाचार, सैल्यूट, हाथ मिलाने की विधि, बीपी सिक्स, प्रतिज्ञा और स्काउट-गाइड के नियमों का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या लक्ष्मी यादव और जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरीश डूडेजा ने छात्राओं को देशप्रेम, सेवा और प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया। गाइड कैप्टन हीरा कली ने गाइड दल के गठन के लिए आवश्यक जानकारी दी। इस अवसर पर व्यायाम अध्यापक मनोज कुमार, सुनीता देवी, सबा नूर और रेखा सक्सेना सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User