लखनऊ रैली में हाथरस प्रदर्शनकारी पहुंचे:पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर लखनऊ में अटेवा समेत कर्मचारी संगठनों ने भरी हुंकार

Sep 25, 2026 - 16:08
0
लखनऊ रैली में हाथरस प्रदर्शनकारी पहुंचे:पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर लखनऊ में अटेवा समेत कर्मचारी संगठनों ने भरी हुंकार
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आज लखनऊ में एक बड़ा प्रदर्शन और रैली हुई। इसमें अटेवा हाथरस समेत कई संगठनों के हजारों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। हाथरस से भी अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारी और सदस्य इस रैली में शामिल हुए। जिले के स्वास्थ्य विभाग, लेखपाल संघ, इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज और बेसिक शिक्षा के शिक्षक व कर्मचारी भी प्रदर्शन में पहुंचे। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कर्मचारियों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि संघर्ष जारी रखें, पुरानी पेंशन जल्द ही बहाल होगी। बंधु ने 'एक देश, एक पेंशन' की मांग दोहराई और कहा कि उन्हें सिर्फ पुरानी पेंशन चाहिए। प्रदेश महामंत्री नीरज त्रिपाठी ने लखनऊ के इको गार्डन में यूपीएस और एनपीएस का विरोध किया। उन्होंने सेवारत शिक्षकों के लिए लागू किए गए टीईटी का भी विरोध जताया। इस महारैली में हाथरस से प्रेम चंद चंदेल, रवि कांत वर्मा, प्रतीक शर्मा, गौतम कुमार, नीलेश भारती, सुमन मुकेश, विजय शुक्ला, गोपाल, मनीष सक्सेना, ललित बघेल, दीपक गौड़ और निखिल यादव समेत काफी लोग शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User